प्रियंका गांधी लोगो की करती है पिटाई - सुब्रमण्यम स्वामी

प्रियंका गांधी की राजनीति में आमद,नेताओं का हाज़मा हुआ ख़राब,अब सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका को बताया बीमार, कहा- लोगों की करती हैं पिटाई

देश की राजनीति में लगता है भूचाल आ गया है वजह बनीं हैं प्रियंका गांधी जिनकी आमद के बाद नेताओं के हाज़मे में खराबी देखी जा रही है जिसको देखों विरोध में बयान बाजी उतरे हुए है हद तो तब हो गई जब स्वामी ने प्रियंका को बीमार बताया है देखें किसने क्या बयान दिया है
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'कांग्रेस चॉकलेटी चेहरों को चुनाव लड़ना चाहती है'।
बिहार के मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि सुंदरता से वोट नहीं मिलते।
योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा, 'लोकसभा चुनाव आते-आते प्रियंका गांधी के लड़के भी राजनीति में आ जाएगें।'
राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में जैसे ही उतारा, वैसे ही उनपर राजनीतिक हमले होने शुरू हो गए। कोई उन्हें हुकुम की रानी, ट्रंप कार्ड बता रहा है तो किसी का कहना है कि सुंदर हैं और सुंदरता पर वोट नहीं मिलते हैं। भाजपा के महासचिव ने एक वीडियो साझा करके उनपर हमला किया था। जिसमें प्रियंका वाड्रा खुद को बरसाती मेंढक बता रही हैं। अब सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें बाइपोलैरिटी का शिकार बताया है।


सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'उसको एक बीमारी है जो सार्वजनिक जीवन में अनुकूल और उपयुक्त नहीं है। उसको बाइपोलैरिटी कहते हैं यानी उसका हिंसावादी चरित्र दिखाई पड़ता है। लोगों को पीटती है। पब्लिक को पता होना चाहिए कि कब संतुलन खो बैठेगी, यह किसी को पता नहीं है।'



इससे पहले बिहार सरकार में भाजपा के मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि सुंदर चेहरे से वोट नहीं मिल सकते। वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार केस के आरोपी हैं। वह बहुत सुंदर है मगर उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी प्रियंका पर बड़ा हमला करते हुए कहा था कि एक दागी जीवनसाथी वाली महिला को लांच करने से अगर कांग्रेस खुश है तो उन्हें यह खुशी मुबारक।

शुक्रवार को कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा था कि यह वीडियो जैसा मिला वैसा ही साझा कर रहा हूं। वीडियो में प्रियंका गांधी खुद को बरसाती मेंढक कहती हुई दिख रही हैं। वह इस बात को स्वीकार करती हुई दिख रही हैं कि वह केवल चुनाव के मौसम में संचालन के लिए आती है। सोलह सेकेंड के इस वीडियो को अबतक हजारों लोग देख चुके हैं। प्रियंका नेहरू-गांधी परिवार की 12वीं सदस्य हैं जो अपनी सियासी पारी का आगाज करने वाली हैं।

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का राजनीति में आना अचानक से नहीं हुआ है क्योंकि अपने बच्चों के बड़े होने के बाद उन्होंने पार्टी में भूमिका निभाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका के राजनीति में उतरने के समय के बारे में फैसला कुछ वर्ष पहले किया गया था। वह बच्चों की वजह से इसमें देरी कर रही थीं।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment