भाजपा चिरमिरी में बैठक सम्पन, विपक्ष की भूमिका के लिए कमर कसकर तैयार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा चिरमिरी मंडल के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर ने बैठक के विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की बैठक का मुख्य उद्देश्य विपक्ष में बैठी भाजपा द्वारा सत्ता पक्ष के क्रियाकलापो का आकलन कर आम जनता को होने वाले नुकसान से बचाना है साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा जो भाजपा की रीढ़ कही जाती है उसके कार्यकर्ताओ में एक बार फिर से जोश भरा गया है।बैठक मे भाजपा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, प्रदीप सालूजा, एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर सहित प्रमुख रूप से तहसीलदार यादव, अनीश यादव, संतोष पड़वा, विक्की नाहक, संतोष हथगेन, नागेन्द्र यादव, जितेन्द्र राजपूत, रिंकी, हिमांशु जायसवाल और रितु पासवान, शारदा जी की उपस्थित में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से  आगामी कार्यो की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सबसे पहले  5 जुलाई को क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चिरिमिरी के कई हिस्सों में किया जाएगा। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सोनकर ने बताया कि 18 माह से निगम में बैठी कांग्रेस सरकार की कुरीतियां सबके सामने है, कांग्रेस के उन सत्ताधारियों को लगता है कि उन्हें रोकने वाला कोई नही है तो ये उनकी भूल है। युवा मोर्चा के जावांज साथी के माध्यम से बताना चाहता हूँ की भारतीय जनता युवा मोर्चा विपक्ष की पूरी भूमिका निभाएगी। युवा मोर्चे के एक एक कार्यकर्ता आने वाले समय मे सत्ता का दुरुपयोग करने वाले के खिलाफ उग्र  प्रदर्शन करेंगे।
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment