Local Leaders की पसंद से 15 तक मनोनीत होंगे कांग्रेस #Dist President

रायपुर। राज्य में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारियों में जुटी कांग्रेस संभवत: अगले 30 दिनों के भीतर अपनी जिला ईकाई के मुखिया की नियुक्ति कर सकती है। इससे पहले नेताओं की लॉबिंग चल रही है। सूत्रों के मुताबिक कई नेता अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए है। हालांकि, यह स्पष्ठ है कि नियुक्तियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और पूर्व राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत की पसंद अहम होगी। सरगुजा संभाग में जहां नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की पसंद का जिलाध्यक्ष होगा वहीं बिलासपुर में डॉ चरणदास महंत, बस्तर में लखेश्वर बघेल, मनोज मंडावी और कर्मा परिवार की राय अहम होगी। इसके अलावा रायपुर और इसके आसपास के जिलों में भूपेश बघेल के साथ ही सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू की राय महत्वपूर्ण होगी। दुर्ग में ताम्रध्वज साहू तो बालोद में मोतीलाल वोरा की पसंद को तवज्जो दी जाएगी।

ब्लॉक चुनाव 21 से, तय नहीं हुए बीआरओ 

दो दिन बाद ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन अभी तक ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी (बीआरओ) ही तय नहीं किए गए हैं। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी रजनी पाटिल पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर आयी थीं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक तो ली थी लेकिन बीआरओ तय नहीं किए जा सके। उल्लेखनीय है कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों के निर्वाचन करने के लिए कहा है।

884 लोगों की जंबो टीम की होगी तैनात

प्रदेश भर में कांग्रेस 884 लोगों की जंबो टीम को जिले स्तर पर 15 सितंबर तक तैनात कर देगी। जिलाध्यक्ष व पूरी कार्यकारिणी के चयन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी। चूंकि जिलाध्यक्षों का चयन मनोनयन से होना है इसलिए जिलाध्यक्ष बनने के इच्छुक नेता अभी से वरिष्ठ नेताओं के पास लॉबिंग में जुट गए हैं। 15 सितंबर तक सभी जिलाध्यक्ष के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके तहत हर जिले में जिलाध्यक्ष के अलावा 3 उपाध्यक्ष, 1 कोषाध्यक्ष और 21 कार्यकारिणी के सदस्य भी टीम में शामिल होंगे। 
Share on Google Plus

1 comments:

  1. दो दिन बाद ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होनी है, लेकिन अभी तक ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी (बीआरओ) ही तय नहीं किए गए हैं। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी रजनी पाटिल पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर आयी थीं।

    ReplyDelete